Surprise Me!

Public Review: Vir Das और Aamir Khan की फिल्म 'Happy Patel: Khatarnak Jasoos' को मिले दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू

2026-01-17 3 Dailymotion

मुंबई: एक्टर और कॉमेडियन वीर दास की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म आमिर खान प्रोडक्शन में बनी है जिसे खुद वीर दास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी हैप्पी पटेल नाम के एक जासूस पर है, जो थोड़ा क्लमजी है। वह अक्सर गलतियां करता है और मुश्किल मिशनों में फंस जाता है। फिल्म में कॉमेडी और जासूसी का अच्छा मैच देखने को मिलता है। सिनेमाघर पहुंचे दर्शकों ने इस मूवी को लेकर अलग-अलग रिव्यू दिए हैं। कुछ लोगों को इसकी कॉमेडी और अलग अंदाज पसंद आया है, वहीं कुछ दर्शकों को ये फिल्म ज्यादा खास नहीं लगी।