Surprise Me!

सड़क पर हाथ माइक पकड़े गाना गाते दिखे Sudhanshu Pandey, शेयर किया जिंदगी का अनोखा सिंगिंग मोमेंट

2026-01-17 6 Dailymotion

टीवी और फिल्मों के मशहूर एक्टर सुधांशु पांडेय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर फैमिली और फ्रेंस के साथ बिताए खास पलों की झलकियां शेयर करते हैं। उन्होंने एक दिल छू लेने वाला पल सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे सड़क पर माइक पकड़े गाना गाते नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो बैकग्राउंड में हल्का ट्रैफिक और लोगों की भीड़ दिख रही है। एक्टर ने बताया कि जिंदगी में पहले मौके का बहुत महत्व होता है और वे सड़क पर पहली बार गाना गाकर बेहद खुशी मिली है। अपने अनोखे एक्सपीरियंस को सुधांशु ने खास पल बताते हुए छोटी-छोटी खुशियों के लिए ईश्वर का शुक्रिया किया, साथ ही फैंस का आभार जताया,जिन्होंने उनके इस पल को संभव बनाया। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो सुधांशु पांडेय टीवी, वेब सीरीज और कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा मशहूर टीवी शो ‘अनुपमा’ में उनका किरदार काफी पॉपुलर रहा है।


#SudhanshuPandey #TVActor #BollywoodActor #Anupamaa #IndianTelevision #StreetSinging #ViralVideo #InstagramReel #CelebrityLife #FirstTime #MusicLove #StreetPerformance #FanMoment #Grateful #EntertainmentNews #ActorLife #SocialMediaStar #PublicSinging #Inspiration #TrendingNow #ReelLife #JaiMahakaal #IANS