Surprise Me!

मालदा में पीएम मोदी का 'परिवर्तन' संकल्प: कहा, यहां बदलाव की है जरूरत, प्रदेश में लोगों को चाहिए BJP सरकार

2026-01-17 6 Dailymotion

पश्चिम बंगाल के दौरे पर गए पीएम मोदी ने मालदा रैली में विशाल रैली को संबोधित किया और कहा कि यहां बदलाव की जरूरत है और लोगों को प्रदेश में बीजेपी की सरकार चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि मैं प्रदेश के लोगों की वास्तविक बदलाव की तीव्र इच्छा को महसूस कर सकता हूं. पश्चिम बंगाल का विकास तभी होगा जब तृणमूल कांग्रेस सरकार पराजित होगी और भाजपा सत्ता में आएगी.

इससे पहले मालदा में देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और प्रदेश को 3,250 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात दी. फिर जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा.. उन्होंने घुसपैठ को पश्चिम बंगाल के लिए बड़ी चुनौती बताया और तृणमूल कांग्रेस पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.