एक्ट्रेस नरगिस फाखरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल अपडेट्स के साथ ही वर्क-आउट वीडियो और फोटो शेयर करती हैं। तो अब एक्ट्रेस अपने अंदर की विशालता को काफी फील कर रही हैं और उसमें खो गई हैं। दरअसल, नरगिस ने अपनी इंस्टा प्रोफाइल पर एक पोस्ट किया है, इस पोस्ट में उन्होंने एक फोटो शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस आंखे बंद करके ऊपर की ओर देख रही हैं। साथ ही उन्होंने इस फोटो पर कैप्शन लिखा 'She is lost not to the world, but to the vastness within her'.