Surprise Me!

IANS Exclusive: Zoya Afroz ने अपनी एक्टिंग जर्नी को बताया "Full filling"!

2026-01-22 1,261 Dailymotion

मुंबई, महाराष्ट्र: एक्ट्रेस जोया अफरोज स्टारर सीरीज 'Taskaree: The Smuggler's Web' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस ओटीटी रिलीज में अपने रोल के बारे में जोया अफरोज ने IANS के साथ खास बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि इसके ऑडिशन के लिए एक्ट्रेस ने तीन सौ किलोमीटर ट्रैवल किया और तीन दिनों में ही वो फिल्म का हिस्सा बन गईं। साथ ही अपने रोल प्रिया के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि ये लेयर्ड रोल था, जिसे निभाने में उन्हें काफी मजा आया। एक्ट्रेस ने फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर इमरान हाशमी को लेकर भी अपनी राय सामने रखी। उन्होंने बताया कि एक्टिंग उनकी सबसे पसंदीदा चीज है। वहीं, वो अपनी अब तक की जर्नी को फुलफीलिंग मानती हैं।