Surprise Me!

अपकमिंग फिल्म ‘Silaa’ का Vietnam शेड्यूल खत्म, Sadia khateeb ने शेयर किया experience

2026-01-22 188 Dailymotion

एक्ट्रेस सादिया खतीब ने हाल ही में अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पोस्ट के जरिए उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सिला’ की वियतनाम शेड्यूल की शूटिंग पूरी होने की जानकारी शेयर की है। सादिया ने इंस्टाग्राम पर वियतनाम शूट से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर कीं। कुछ तस्वीरों में वे फिल्म के डायरेक्टर उमंग कुमार के साथ नजर आ रही हैं, वहीं कुछ में उनके को-स्टार हर्षवर्धन राणे भी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा कई तस्वीरों में फिल्म की पूरी टीम के साथ बिताए गए खूबसूरत पल और टीमवर्क की झलक देखने को मिल रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सादिया खतीब ने साल 2020 में फिल्म ‘शिकारा’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था, जिसे विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है। इसके बाद वे अक्षय कुमार के साथ ‘रक्षा बंधन’ में नजर आईं और हाल ही में जॉन अब्राहम के साथ पॉलीटिकल थ्रिलर ‘द डिप्लोमैट’ में उज्मा अहमद का किरदार निभाया।