भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड टीम के बीच में 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। टीम इंडिया पहला मैच नागपुर में जीतने के बाद सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर चुकी है। अब दूसरा मैच रायपुर में 23 जनवरी को खेला जाएगा, जिसे कप्तान सूर्यकुमार यादव जीतने के इरादे से उतरेंगे। पहले मैच में टीम इंडिया को 48 रनों से जीत मिली थी। उस मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 84 रन की शानदार पारी खेली थी, तो आखिर में रिंकू सिंह ने 44 रन बनाए थे। वहीं, भारतीय गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद भी 190 रन ही बना सकी थी। टीम के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया को 48 रनों से जीत हासिल की थी।
#INDvsNZ, #IndiaVsNewZealand, #TeamIndia, #T20Series, #T20Cricket, #SuryakumarYadav, #AbhishekSharma, #CricketNews, #IndianCricket, #Blackcaps, #MenInBlue, #RaipurMatch, #CricketUpdates, #HeadToHead, #ICCT20WorldCup2026, #InternationalCricket, #MatchDay