Surprise Me!

पीएम रोजगार मिशन के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं को सौंपे 61 हजार नियुक्ति पत्र, क्या बोले नव-निर्वाचित कर्मचारी?

2026-01-24 9 Dailymotion

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18वें रोजगार मेले में युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने शनिवार को वर्चुअली तरीके से 61,000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान पीएम मोदी ने रोजगार सृजन और युवाओं के नेतृत्व वाले विकास पर जोर दिया और कहा कि सरकार इसे लेकर काम कर रही है। बता दें कि 18वां रोजगार मेला देश भर के 45 स्थानों पर आयोजित किया गया और भारत के सभी हिस्सों से चयनित नव-नियुक्त कर्मचारी सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सेवाएं देंगे। देशभर में नियुक्ति पत्र पाने वाले नव-नियुक्त कर्मचारियों ने केंद्र सरकार द्वारा आयोजित रोजगार मेले की सराहना की।