Surprise Me!

India-EU Trade Deal: Trump के 'टैरिफ बम' के बीच भारत-EU की ऐतिहासिक डील फाइनल होने से घबराई दुनिया

2026-01-27 9 Dailymotion

India-EU Trade Deal: Trump के 'टैरिफ बम' के बीच PM Modi का मास्टरस्ट्रोक, दुनिया में मची खलबली! आखिर कैसे इस एक डील ने अमेरिका और चीन की नींद उड़ा दी है और भारत कैसे बनने वाला है नया ग्लोबल सप्लाई हब? जानिए इस वीडियो में।
दुनिया जब ट्रेड वॉर, टैरिफ बम और जियो-पॉलिटिकल तनावों से जूझ रही है, ठीक उसी वक्त भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) ने एक ऐसी ऐतिहासिक फ्री ट्रेड डील (FTA) फाइनल कर ली है जो ग्लोबल इकोनॉमी का नक्शा बदल सकती है। एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप "America First" के नाम पर नए टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं, वहीं दूसरी तरफ भारत ने यूरोप के साथ हाथ मिलाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
इस वीडियो में हम विस्तार से समझेंगे कि 2007 से रुकी हुई यह बातचीत 2022 में दोबारा शुरू होने के बाद अब कैसे अंजाम तक पहुंची है। रूस-यूक्रेन युद्ध और रेड सी में जारी तनाव के बीच यूरोप अब चीन के विकल्प के तौर पर भारत को एक भरोसेमंद पार्टनर देख रहा है। यह डील न केवल रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए भी संजीवनी साबित होगी।
इस समझौते से भारत के टेक्सटाइल्स, लेदर, फुटवियर और जेम्स एंड ज्वेलरी जैसे सेक्टर्स को सीधा फायदा होगा, जहाँ भारी-भरकम टैरिफ में कटौती की जाएगी। आखिर क्यों यह डील चीन और पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका है और भारत के 'Make in India' मिशन को इससे कितनी रफ्तार मिलेगी? ऋचा के साथ देखिए यह खास रिपोर्ट।

India and the European Union have finalized a landmark Free Trade Agreement (FTA) amidst global geopolitical tensions and Donald Trump's "America First" policy. This strategic move aims to position India as a stable global supply chain alternative to China, boosting Indian exports in sectors like textiles, chemicals, and jewelry while strengthening ties with the EU.

#IndiaEUFTA #PMModi #GlobalTradeWar #IndiaEuropeanUnion #OneindiaHindi #BreakingNews