मुंबई: एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में मेन रोल में एक बार फिर रानी मुखर्जी नजर आ रही हैं, जो एक पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में हैं। फिल्म की कहानी एक माफिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मासूम और कम उम्र की बच्चियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करता है। इस गंभीर मुद्दा को फिल्म में बहुत अच्छे तरीके से दिखाया गया है। दर्शकों को रानी मुखर्जी की दमदार एक्टिंग ने बहुत प्रभावित किया है और उनके काम की जमकर तारीफ हो रही है। कई दर्शकों ने ‘मर्दानी 3’ की तुलना ‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ से की है। फिल्म को दर्शकों ने 5 में से 5 स्टार दिया हैं।