Gold-Silver Price Fall: बजट के बाद सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, खरीदारों की चांदी! क्या ये गिरावट और बढ़ेगी या फिर से उछलेगा दाम? जानिए इस महा-गिरावट के पीछे का पूरा सच।
बजट 2026 के पेश होते ही कमोडिटी बाजार में कोहराम मच गया है। पिछले महज दो दिनों के भीतर चांदी की कीमतों में 1.36 लाख रुपये और सोने में 30 हजार रुपये तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वायदा बाजार (MCX) में इस हलचल ने निवेशकों और आम खरीदारों को हैरान कर दिया है। जो सोना और चांदी कुछ दिन पहले तक रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर थे, वे 1 फरवरी को बजट के बाद अचानक धड़ाम से नीचे गिर गए हैं।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस भारी गिरावट की मुख्य वजह मार्जिन मनी का बढ़ना और बड़े पैमाने पर हुई मुनाफावसूली (Profit Booking) है। बजट वाले दिन जहां पूरा देश संसद की ओर देख रहा था, वहीं बाजार में इस 'सुनामी' ने कीमतों को फर्श पर ला खड़ा किया है। चांदी अब लुढ़ककर 2.66 लाख और सोना 1.46 लाख रुपये के स्तर पर आ गया है।
इस वीडियो में हम विस्तार से विश्लेषण करेंगे कि बजट के प्रावधानों का सोने और चांदी पर क्या असर पड़ा है और आने वाले दिनों में ज्वेलरी मार्केट का रुख क्या रहने वाला है। अगर आप भी सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए बेहद जरूरी है।
About the Story:
Post-Union Budget 2026, the Indian commodity market witnessed a massive crash in gold and silver prices. With silver dropping significantly and gold prices falling by thousands in just two days, experts point towards profit booking and increased margin money as primary reasons. Watch this report to understand the latest gold and silver rates and the impact of the Budget on the bullion market.
#GoldPrice #SilverPrice #Budget2026 #MarketCrash #MarketUpdate #OneindiaHindi
~ED.276~HT.408~