केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 9वां केंद्रीय बजट पेश कर दिया है। वित्त वर्ष 2026-27 में राजकोषीय घाटा 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया गया है। बजट में टैक्सपेयर्स, निवेशकों, किसानों, महिलाओं, मिडिल क्लास और उद्योगों के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं। हालांकि, विपक्ष को इस बजट में कुछ खास नजर नहीं आया है। विपक्षी नेताओं ने बजट को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि इस बजट में केवल कुछ फीसदी लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए देश के आम लोगों को नजरअंदाज किया गया है।
#UnionBudget2026 #Budget2026_27 #NirmalaSitharaman #FiscalDeficit #CapitalExpenditure #IndianEconomy #Taxpayers #MiddleClass #Farmers #Industry #OppositionAttack #PoliticalDebate #BudgetAnalysis