बिहारः बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 2 फरवरी यानि कि सोमवार से शुरू हो रहा है और यह 27 फरवरी तक चलेगा। पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण होगा और आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश होगा। वहीं, 3 फरवरी को वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव वित्तीय वर्ष 2026- 27 का बजट पेश करेंगे। बजट सत्र को लेकर एनडीए नेताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी ओर, विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेर सकता है।
#BiharBudget #BiharBudget2026 #BudgetSession #BiharAssembly #BiharPolitics #StateBudget #EconomicSurvey #GovernorsAddress #NDAGovernment #Opposition #IndianPolitics #BiharNews