Surprise Me!

पवई वनपरिक्षेत्र के तालाब किनारे 8 पक्षी प्रजातियों का दुर्लभ दृश्य एक फ्रेम में

2026-02-03 5 Dailymotion

पन्ना : विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर पन्ना वनमण्डल अंतर्गत पवई वनपरिक्षेत्र में दुर्लभ दृश्य देखने को मिला. ये मनमोहक दृश्य बरोहा ग्राम स्थित वनीकरण क्षेत्र के समीप तालाब में दिखा. इस दृश्य को पवई वन परिक्षेत्र अधिकारी नीतेश पटेल ने अपने कैमरे में कैद किया. इसमें एक ही फ्रेम में जलाशय पर आश्रित 08 विभिन्न प्रजातियों के पक्षी एक साथ दिखाई दे रहे हैं. तालाब के उथले जल एवं किनारों पर इन पक्षियों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि यह आर्द्रभूमि मछलियों, जलीय कीटों एवं अन्य एक्वेटिक जीवों से भरपूर है. वन अधिकारी नीतेश पटेल का कहना है "यह दृश्य न केवल प्राकृतिक सौंदर्य का उदाहरण नहीं, बल्कि क्षेत्र की पारिस्थितिकीय सेहत और संरक्षण प्रयासों की सफलता को भी बताता है. यहां पेंटेड स्टॉर्क, ब्लैक-हेडेड आइबिस, ग्रे हेरॉन, ग्रेट एग्रेट, लिटिल एग्रेट, ग्रेट कॉर्मोरेंट, लिटिल कॉर्मोरेंट एवं कॉमन ग्रीन्शैंक जैसे पक्षी साथ-साथ हैं."