Surprise Me!

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में फिर बढ़ा सर्दी का जोर, तापमान में गिरावट से गलन महसूस हुई

2026-02-04 64 Dailymotion

राजधानी जयपुर में एक बार फिर से तापमान में गिरावट से सर्दी के तेवर तेज हो गए हैं। आज सवेरे न्यूनतम तापमान में गिरावट से लोगों को गलन महसूस हुई। हालांकि आज सवेरे सूर्यदेव निकले, बावजूद इसके सर्दी के तेवर तीखे रहे। वहीं प्रदेश की बात करे तो आज कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के पूर्वी अंचल, ढूंढाड़ अंचल, मेवाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे सर्दी का असर तेज रहा।