बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी लाइफ के खास पलों को शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी स्पिरिचुअल ट्रिप की झलक फैंस के साथ शेयर की। ईशा ने इंस्टाग्राम पर गोवा से अपनी कुछ खास तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वे शांता दुर्गा मंदिर में दिखाई दे रही हैं। पहली तस्वीर में वे देवी मां शांता दुर्गा की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़े खड़ी हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस मंदिर के गेट पर खड़ी हैं और हाथ जोड़े कैमरे की ओर मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। बाद की तस्वीरों में ईशा देवी मां शांता दुर्गा का आर्शीवाद लेती और प्रसाद ग्रहण करती हुई दिखाई दे रही हैं।
#EshaKoppikar #Bollywood #GoaTrip #ShantaDurgaTemple #SpiritualJourney #TempleVisit #Prasadam #DivineBlessings #InstagramPost #CelebrityTravel #SoulfulExperience #Darshan #Meditation #TravelIndia #SacredMoments #InstagramUpdate #FamousActress #TemplePhotography #Mindfulness #TravelDiary #SpiritualTravel #HolyVisit #IANS