असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा मियां वाले बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मियां वाले बयान पर सियासी तूल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि 27 जनवरी को सीएम सरमा ने बयान दिया था कि अगर रिक्शे वाले मियां तुमसे 5 रूपये मांगते हैं तो आप उन्हें चार ही दो। सीएम सरमा के बयान को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ी नाराजगी जताई है। ओवैसी ने मियां वाले बयान को लेकर सीएम सरमा पर तीखा हमला किया है। वहीं विपक्षी दलों के नेताओं ने भी सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।