बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपने मदर इन लॉ और फादर इन लॉ को उनकी वेडिंग एनिवर्सरी पर सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं। रकुल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी सास और ससुर के साथ बिताए खूबसूरत पलों का एक प्यारा सा मोंटाज बनाया है। वीडियो की शुरुआत उनके सास-ससुर की एक साथ पोज करती तस्वीर से होती है, जिसके बाद वीडियो में रकुल और जैकी भगनानी की शादी से जुड़े कई खास पलों की झलक दिखाई देती है। एक तस्वीर में रकुल अपने पति जैकी भगनानी के साथ अपने सास-ससुर के साथ नजर आ रही हैं। इसके अलावा वीडियो में फैमिली वेकेशन की तस्वीरें और कुछ कैंडिड मोमेंट्स भी शामिल हैं, जो उनके बीच के प्यार और अपनापन शो कर रहे हैं।