Surprise Me!

हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ी आइसक्रीम पार्टी, 5,113 छात्रों ने एक साथ आइसक्रीम खाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

2026-02-06 9 Dailymotion

हैदराबाद में एक और अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना. ये वर्ल्ड रिकॉर्ड आइस्क्रीम खाने का है. रायदुर्गम के JRC कन्वेंशन में एक प्राइवेट कंपनी की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के अलग-अलग स्कूलों के 5 हजार 113 छात्रों ने हिस्सा लिया. शर्त ये थी कि डेढ़ घंटे में छात्रों को तीन आइस्क्रीम दिए जाएंगे और उन्हें कम से कम एक आइस्क्रीम खाना होगा. कार्यक्रम में आए सभी छात्रों ने आइस्क्रीम खाने का आनंद लिया. वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा होते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई.. छात्र खुशी से झूम उठे.  

आयोजन में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के इंटरनेशनल प्रतिनिधि रिचर्ड विलियम और भारतीय प्रतिनिधि मिलन मौजूद रहे. इस मौके पर वहां डांस और म्यूजिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. लोगों ने इसका जमकर आनंद लिया. इससे पहले इटली के नाम ये रिकॉर्ड था.. जहां 2019 में 962 लोगों ने आइस्क्रीम खाकर ये रिकॉर्ड बनाया था.