Surprise Me!

Rajasthan Weather : जयपुर में दिन-रात का तापमान चढ़ा, लेकिन गलन बरकरार, मौसम का मिजाज सर्द

2026-02-07 53 Dailymotion

राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में अब दिन में मौसम का मिजाज हल्का गर्म होने लगी है। धूप की तपिश अभी लोगों को अच्छी लग रही है, लेकिन आगामी दिनों में यही धूप दिन में चुभने लगेगी। आज राजधानी जयपुर में दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन बावजूद इसके गलनभरी सर्दी बरकरार है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों में दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।