Surprise Me!

यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बस को मारी टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत, 1 व्यक्ति घायल

2026-02-07 5 Dailymotion

मथुरा, यूपीः उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। ये घटना देर रात मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में हुई। ये हादसा उस वक्त हुआ जब ये यात्री स्लीपर बस से नीचे उतरकर खड़े हुए हुए थे, तभी एक कंटेनर आया और अनियंत्रित होकर यात्रियों को रौंद डाला। मथुरा के जिलाधिकारी सीपी सिंह ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि छह लोग कुचल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हुआ था, जिसका इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।