भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत इस टूर्नामेंट में खिताब बरकरार रखने की कोशिश में उतरेगा। भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में इसकी ट्रॉफी जीती थी और अब टीम सूर्यकुमार यादव की अगुआई में इसका बचाव करने उतरेगी। इस मैच को लेकर देश में उत्साह है।