मुंबई में बीएमसी मेयर चुनाव को लेकर तस्वीर आज साफ हो गई. शिवसेना शिंदे गुट के साथ गठबंधन पर मुहर लगाते हुए बीजेपी ने मेयर पद के लिए सीनियर नगरसेवक रितु तावड़े के नाम का ऐलान कर दिया. मुंबई में उप महापौर का पद शिवसेना शिंदे के खाते में जाएगा. पार्टी ने संजय घाटी को अपना उम्मीदवार बनाया है. दोनों ही प्रत्याशियों ने शनिवार को नामांकन के आखिरी दिन अपना पर्चा दाखिल किया. रितु तावड़े बीजेपी की सीनियर कारपोरेटर हैं और तीन बार अलग-अलग वार्डों से चुनाव जीत चुकी हैं.
#BMCMayor #MumbaiPolitics #RituTawde #BJP #ShivSena #Mahayuti #BMCNews #MumbaiCivicBody
~HT.410~