उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानि कि एसआईआर अभियान को लेकर चुनाव आयोग ने दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा बढ़ा दी है। अब मतदाता 6 मार्च 2026 तक फॉर्म 6, 7 और 8 भरकर नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या नाम कटवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर फार्म-7 के माध्यम से वोट कटवाने का आरोप दोहराया है। अखिलेश यादव के आरोपों पर बीजेपी नेताओं ने करारा जवाब दिया है। वहीं विपक्षी दलों के नेताओं ने अखिलेश के आरोपों पर अपनी सहमति जताई है।
#UPPolitics #VoterListRevision #ElectionCommission #SIRCampaign #IndianElections #AkhileshYadav #BJPvsSP #VoterRights #Democracy #BreakingNews