Surprise Me!

शाहीबाग में गूंजी शहनाई, 11 दिव्यांग युगल बने हमराही

2026-02-08 19 Dailymotion

Ahmedabad: शहर के शाहीबाग क्षेत्र स्थित रानी शक्ति सेवा समिति में रविवार को ऐसा आयोजन हुआ कि उपस्थित लोग भावुक हो उठे। शहनाई की गूंज और मंगल गीतों के बीच 11 दिव्यांग युगल विवाह बंधन में बंध गए। इनमें कई ऐेसे हैं जो बिल्कुल नहीं देख पाते हैं। तो कुछ को आंशिक रूप से दिखाई देता है। देखा जाए तो यह सामूहिक विवाह सम्मेलन मानवीय संवेदना और सामाजिक सहयोग का एक उदाहरण है।