भारत के खिलाफ 4 नेशन रीजनल फोरम बनाने की तैयारी में है पाकिस्तान
हाल में हुए ताजा घटनाक्रम के अंतर्गत पाकिस्तान दक्षिण एशिया में 4 नेशन रीजनल फोरम जिसमें चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यांमार शामिल होंगे, बनाने की कोशिश कर रहा है
हालांकि चीन और पाकिस्तान मिलकर यह कोशिश वर्ष 2023 से ही कर रहे हैं 2023 में भी उन्होंने इस संबंध में एक मीटिंग की थी लेकिन अब तक बांग्लादेश के इसमें रुचि न लेने के कारण यह संगठन पूरी तरह से अस्तित्व नहीं आया
पाकिस्तान कोशिश कर रहा है कि 12 फरवरी को होने वाले बांग्लादेश के चुनाव से पूर्व इस संगठन की एक मीटिंग हो जाए और नहीं तो उसके बाद जो सरकार गठन हो उसके साथ इस संगठन के गठन को लेकर बातचीत हो
तो जिस तरह की स्थितियां बन रही हैं उसे देखकर कहा जा सकता है कि यह संगठन पूर्णतः भारत के खिलाफ या भारत को काउंटर करने के हिसाब से ही बनाया जा रहा है
तो अब भारत को इसको लेकर सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है
इस वीडियो में विस्तार से विश्लेषण करते हैं इस संपूर्ण घटनाक्रम का