Surprise Me!

टी20 वर्ल्ड कप में क्या भारत और पाकिस्तान के बीच होगा मुकाबला, रिपोर्ट में खुलासा!

2026-02-09 1 Dailymotion

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला होगा या नहीं—इस पर सस्पेंस लगातार गहराता जा रहा है। अब इस पूरे मामले में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की हलचल तेज़ हो गई है। ICC के डिप्टी चेयरमैन ख्वाजा रविवार को पाकिस्तान पहुंचे, जहां लाहौर में उन्होंने BCB प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम और PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी से अहम बातचीत की। इस बैठक के बाद अब PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ से मुलाकात करने वाले हैं। माना जा रहा है कि भारत के खिलाफ मैच खेलने को लेकर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद लिया जाएगा।

#indiavspakistan #t20worldcup #pcb #icc #pakistanboycott #indiapakistan #t20worldcup2026 #cricketnews #pcbletter #forceMajeure #mohsinnaqvi #bangladeshelection #cricketdrama #pakistancricket #breakingnews #worldcup #indiacricket #pakcricket #viralcricket