Surprise Me!

Veer Savarkar को Bharat Ratna देने की बात भड़के Asaduddin Owaisi, RSS और BJP पर क्या बोल गए

2026-02-09 8 Dailymotion

Veer Savarkar को Bharat Ratna देने की बात भड़के Asaduddin Owaisi, RSS और BJP पर क्या बोल गए |

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि अगर स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाता है, तो भारत रत्न की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आरएसएस चीफ के इस बयान पर एआईएमआईएम सांसद और अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने जमकर निशाना साधा है। तेलंगाना के महबूबनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी वाले एक ऐसे व्यक्ति को भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं जिसने अंग्रेजों को छह दया याचिकाएं लिखीं। जस्टिस कपूर थे, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया। इन्होंने महात्मा गांधी की हत्या के बाद कमीशन बनाया था। क्या जस्टिस कपूर ने नहीं कहा था कि ये शख्स गांधी की हत्या में साजिशकर्ता था। जिसने गांधी की हत्या की साजिश की आप उसको बोल रहे हो मुबारक हो। एक ऐसा वक्त आएगा एक दिन इस देश में गोडसे को भी बीजेपी वाले भारत रत्न दे देंगे।”

Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) chief Mohan Bhagwat said on Sunday that if freedom fighter Vinayak Damodar Savarkar is awarded the Bharat Ratna, the prestige of the Bharat Ratna itself will increase. AIMIM MP and president Asaduddin Owaisi strongly criticized the RSS chief's statement. Addressing a public meeting in Mahbubnagar, Telangana, Asaduddin Owaisi said, “The Bharatiya Janata Party is demanding the Bharat Ratna for a man who wrote six mercy petitions to the British. There was Justice Kapoor, the Chief Justice of India of the Supreme Court. He headed the commission formed after Mahatma Gandhi's assassination. Didn't Justice Kapoor say that this man was a conspirator in Gandhi's murder? You are congratulating someone who conspired in Gandhi's assassination. A time will come when the BJP will even give the Bharat Ratna to Godse.”

#asaduddinowaisi #veersavarkar #mohanbhagwat #rss

~HT.410~ED.108~