Surprise Me!

Breaking : 'कोई तो झूठ बोल रहा है...'Naravane की किताब पर Rahul Gandhi का बयान | Parliament Session

2026-02-10 2 Dailymotion

Breaking : 'कोई तो झूठ बोल रहा है...'Naravane की किताब पर Rahul Gandhi का बयान | Parliament Session |

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज पूर्व आर्मी चीफ एम एम नरवणे की किताब को लेकर एक बार सवाल किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि या तो प्रकाशक पेंगुइन झूठ बोल रहा है या फिर नरवणे जी झूठ बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि लेकिन मैं अपने आर्मी चीफ पर भरोसा करता हूं. ..राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ एम एम नरवणे के एक पोस्ट का जिक्र किया है. उन्होंने नरवणे का पोस्ट पढ़ा. राहुल ने कहा कि नरवणे ने एक्स पर लिखा है, हैलो दोस्तो.. मेरी किताब अब उपलब्ध है, लिंक फॉलो करें. पढ़कर मजे लीजिए. अब असल मुद्दा ये है कि या तो नरवणे झूठ बोल रहे हैं लेकिन मैं पूर्व आर्मी चीफ पर भरोसा करता हूं. मुझे नहीं लगता है कि वो झूठ बोल रहे हैं. या फिर पेंगुइन प्रकाशन झूठ बोल रहा है. किसी को इसके बारे में बताने की जरूरत है. दोनों सत्य नहीं बोल रहे हैं.

#ParliamentNews #OppositionVsGovernment #rahulgandhi #naravane #parliamentsession