पाकिस्तान सरकार ने पुरुष क्रिकेट टीम को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपना तय मैच खेलने की इजाजत दे दी है। यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानि कि बीसीबी ने आईसीसी से अपने मुकाबले भारत के बजाय किसी अन्य वेन्यू पर शिफ्ट करने की अपील की थी, लेकिन आईसीसी ने बीसीबी की अपील को ठुकरा दिया, जिसके बाद बांग्लादेश के स्थान पर स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शामिल किया गया। वहीं भारत पाक मैच को लेकर देश में भी सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ विपक्ष मैच को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं, तो दूसरी ओर सत्ता पक्ष के नेताओं ने इस मैच को जरूरी बताया है।