Surprise Me!

भारत-मॉरीशस AI साझेदारी: हिंद महासागर में टेक्नोलॉजी की नई ताकत, पीएम मोदी से रामगुलाम ने की फोन पर बात

2026-02-10 2 Dailymotion

भारत और मॉरीशस के रिश्तों में अब टेक्नोलॉजी की ताकत जुड़ रही है. भारत में AI शिखर सम्मेलन से पहले, दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच अहम बातचीत हुई और मॉरीशस के पीएम का बयान इस सहयोग की दिशा साफ कर रहा है.

हिंद महासागर में मॉरीशस, भारत का सबसे भरोसेमंद साझेदार है. मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति पर चर्चा की.

बातचीत के बाद रामगुलाम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  X पर लिखा कि, “इस सकारात्मक बातचीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद. मॉरीशस और भारत विकास, इनोवेशन और नई टेक्नोलॉजी में रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मैं अगले हफ्ते भारत में होने वाले AI इम्पैक्ट समिट में इस सहयोग को और गहरा करने की उम्मीद करता हूं.

रामगुलाम की पोस्ट से साफ संकेत है कि AI समिट सिर्फ औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को नई ऊंचाई देने का मंच होगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने भी बातचीत को खास बताते हुए दोनों देशों के ऐतिहासिक और लोगों से जुड़े रिश्तों को और मजबूत करने का भरोसा जताया और AI समिट के लिए मॉरीशस के प्रधानमंत्री का भारत में स्वागत किया.

भारत पहले ही मॉरीशस को 680 मिलियन डॉलर से ज्यादा का आर्थिक पैकेज दे चुका है. साइंस, ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा, स्पेस और विकास परियोजनाओं में सहयोग लगातार बढ़ रहा है.