पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और SIR को रोकने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं उन्होंने एसआईआर को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की है। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट से ममता बनर्जी को मुहं की खानी पड़ी है। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने सीएम ममता की याचिका पर सोमवार को काफी सख्त टिप्पणी की है। बता दें कि कोर्ट ने एसआईआर प्रक्रिया में बाधा डालने की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट से फटकार के बाद सियासी माहौल गरम हो गया है। बीजेपी नेताओं ने सीएम ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया है।
#MamataBanerjee #WestBengalPolitics #SupremeCourt #SIR #ElectionProcess #LegalSetback #TMCvsBJP #PoliticalTension #BJPAttack #IndianJudiciary #DemocracyInIndia #PoliticalShowdown