Surprise Me!

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड ने UAE को हराकर दर्ज की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत!

2026-02-10 5 Dailymotion

आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप 2026 का 11वां मुकाबला एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड टीम ने एक तरफा जीत हासिल की। विरोधी टीम यूएई का एक भी गेंदबाज, कीवी बल्लेबाजों का विकेट निकालने में नाकाम रहा। जिसके चलते 28 गेंद पहले ही न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत आसानी से दर्ज की। इसी के साथ ही टिम साइफर्ट और फिन एलेन की धुआंधार पारियों के दम पर कीवी टीम ने टीम इंडिया का एक कीर्तिमान तोड़ दिया। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज 100 रन बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम था, जोकि भारतीय टीम ने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 8.4 ओवर्स में 100 रन का आंकड़ा पार कर बनाया था। लेकिन अब ये रिकॉर्ड कीवी के नाम है। न्यूजीलैंड ने यूएई खिलाफ 8.3 ओवर्स में ही टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया।


#ICCT20WorldCup2026, #NZvsUAE, #T20WorldCup, #NewZealandCricket, #BlackCaps, #UAEcricket, #TimSeifert, #FinnAllen, #PlayerOfTheMatch, #T20Records, #Fastest100, #CricketNews, #CricketUpdates, #MAChidambaramStadium, #T20Cricket