Surprise Me!

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर के मौसम में गर्माहट बढ़ी, आज सवेरे जयपुर के तापमान में बढ़ोतरी

2026-02-11 408 Dailymotion

राजधानी जयपुर में अब दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इससे मौसम में गर्माहट बढ़ गई है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में मौसम साफ रहा। वहीं धूप ​खिलने से माैसम सुहाना रहा। दिन में लोगों को अब हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। आज प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई।