Surprise Me!

योगी सरकार पेश करेगी अब तक का सबसे बड़ा बजट, प्रदेश की जनता को मिलेगा 9 लाख करोड़ का तोहफा!

2026-02-11 70 Dailymotion

बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट पेश होने वाला है। अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव भी हैं... और उससे पहले सीएम योगी के दूसरे कार्यकाल का ये आखिरी बजट है। चुनावी साल होने की वजह से बजट में बड़े ऐलान होने की संभावना है। यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करेंगे। बताया जा रहा है कि यह बजट यूपी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में यह बजट काफी महत्वपूर्ण है। वहीं यूपी की जनता को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं।