Surprise Me!

UP Budget: आज खुलेगा योगी सरकार का पिटारा, महिलाओं-युवाओं-किसानों के लिए क्या होगा खास

2026-02-11 1 Dailymotion

आज (11 फरवरी) को उत्तर प्रदेश की जनता की नजरें योगी सरकार के पेश होने वाले बजट पर टिकी होंगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 10वां बजट पेश करेंगे। यह बजट कई मायनों में काफी खास होगा। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट है। बताया जा रहा है कि ये यूपी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। यूपी विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू हुआ था। अब बुधवार (11 फरवरी) को बजट पेश किया जाना है। सुबह 9 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें बजट प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इसके बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 11 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे।

#UPBudget #UPBudget2026 #UttarPradeshBudget #YogiBudget #BudgetSession #StateBudget #UPGovernment #UPNews #BudgetHighlights #PublicWelfare

~HT.318~