लोकसभा में सियासी पारा चढ़ गया है. स्पीकर की कुर्सी पर ही सवाल खड़े हो गए हैं और विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर 9 मार्च, बजट सत्र के दूसरे हिस्से के पहले दिन चर्चा हो सकती है. विपक्षी दलों ने स्पीकर पर ‘पक्षपात’ का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बताया कि रूल 94C के तहत यह प्रस्ताव पेश किया गया और 118 सांसदों ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं. विपक्ष का आरोप है कि सदन में उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया. कई अहम मुद्दों पर उनकी आवाज दबाई गई. यहां तक कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी चर्चा के दौरान बोलने से रोका गया. आरोपों की सूची लंबी है आठ सांसदों का सस्पेंशन, सदन में तीखी नोकझोंक और बीजेपी सांसदों की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां. इन सबको नोटिस में शामिल किया गया है. हालांकि विपक्ष के भीतर भी रणनीति पर मतभेद दिख रहे हैं. अभिषेक बनर्जी ने कहा पहले स्पीकर से अपील की जाए अगर कार्रवाई नहीं होतीतभी अविश्वास प्रस्ताव को समर्थन मिलेगा.