उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। इस बजट में कि किसानों, युवाओं, महिलाओं और श्रमिकों का सशक्तिकरण, रोजगार के अवसरों को प्राथमिकता दी गई है। वहीं यूपी सरकार ने इस बजट में कृषि योजनाओं पर जोर दिया। इस बजट में कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। बजट में पशुधन, मत्स्य, खाद्य-रसद, उद्यान विभाग के लिए भी बजट में बड़ी धनराशि की व्यवस्था की है। सदन में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि बजट 2026-27 में कृषि योजनाओं के लिये लगभग 10,888 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है, यह वर्ष 2025-2026 के मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक है।
#UPBudget2026 #UttarPradesh #SureshKhanna #UPAssembly #AgricultureBudget #FarmersFirst #RuralDevelopment #YouthEmpowerment #WomenEmpowerment #EmploymentGeneration #LivestockDevelopment #FisheriesSector #BudgetHighlights #IndiaNews #EconomicGrowth