Kanpur Lamborghini Accident: लैंबॉर्गिनी कार से रविवार को तीन लोगों को टक्कर मारकर घायल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार रात पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज की। सोमवार सुबह संबंधित ग्वालटोली थाने में खड़ी लैंबॉर्गिनी सीज कर ली गई। पहले FIR में मुख्य आरोपी का नाम नहीं था। बाद में कथित तौर पर गाड़ी चला रहे शिवम का नाम जोड़ दिया गया।
कानपुर के पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने सफाई दी कि एफआईआर में आरोपी का नाम इसलिए नहीं था कि तब नाम पता नहीं था कि कार शिवम चला रहा था। वहीं, बचाव पक्ष ने कहा कि कार शिवम नहीं, बल्कि ड्राइवर चला रहा था।
#breakingnews #kanpurnews #uttarpradeshpolice #lamborghini
~HT.410~PR.518~ED.520~