Surprise Me!

बांग्लादेश संसदीय चुनाव में BNP की शानदार जीत: पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई, बोले- प्रगतिशील बांग्लादेश के साथ है भारत

2026-02-13 5 Dailymotion

बांग्लादेश में हुए संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी BNP को जबर्दस्त जीत मिली है. पार्टी के मुखिया तारिक रहमान के मुताबिक, 299 सीटों के लिए हुए चुनाव में पार्टी को 209 सीटें मिली हैं. इस जीत पर उन्हें दुनियाभर से बधाई मिल रही है. पीएम मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है. सोशल मीडिया X पर पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनावों में BNP को निर्णायक जीत दिलाने के लिए मैं तारिक रहमान को दिल से बधाई देता हूं. यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप पर भरोसा दिखाती है.  

आगे पीएम मोदी ने लिखा कि भारत एक लोकतांत्रिक और प्रगतिशील बांग्लादेश को सहयोग करता रहेगा और दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने की उम्मीद करता है. भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा. मैं हमारे कई तरह के रिश्तों को मजबूत करने और हमारे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं. उधर, बीएनपी ने चुनाव परिणाम को मान्यता देने के लिए भारत को धन्यवाद दिया है. BNP चुनाव समन्वय समिति के प्रमुख नजरूल इस्लाम खान ने उम्मीद जताई कि नई सरकार में दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद से हटने के बाद बांग्लादेश में यह पहला और बड़ा चुनाव था. बीएनपी के तारिक रहमान करीब 17 साल के बाद स्वदेश लौटे और सत्ता में जोरदार वापसी की.