Surprise Me!

निर्देशक विक्रम भट्ट की पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, 44 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

2026-02-13 5 Dailymotion

 सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को अंतरिम जमानत दे दी है. श्वेतांबरी करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में उदयपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जयमाल्य बागची की पीठ ने मामले में सुनवाई की. कोर्ट में श्वेतांबरी भट्ट और विक्रम भट्ट का पक्ष वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने रखा. पीठ ने इस मामले में शिकायतकर्ता और 'इंदिरा आईवीएफ एंड फर्टिलिटी सेंटर' के संस्थापक अजय मुर्डिया और राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया है. सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता के वकील ने दलील दी कि ये 44 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला है. बता दें कि उदयपुर के भूपालपुरा थाने में 17 नवंबर को एक FIR दर्ज की गई थी. यह शिकायत 'इंदिरा आईवीएफ' (Indira IVF) के मालिक और 'इंदिरा एंटरटेनमेंट LLP' से जुड़े अजय मुर्डिया ने दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें अपनी दिवंगत पत्नी की बायोपिक और बाद में कुल 47 करोड़ के बजट वाली चार फिल्म परियोजनाओं में 30 करोड़ से अधिक निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया था, जिसमें भारी मुनाफे का वादा किया गया था.