Surprise Me!

ICC T20 WC 2026 : USA ने नीदरलैंड्स को 93 रनों से रौंदा, पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंची टीम

2026-02-14 4 Dailymotion

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के 21वें मैच में USA के बल्लेबाज नीदरलैंड्स के गेंदबाजों पर कहर बनकर बरसे। पहले बल्लेबाजी करते हुए USA ने 196 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। यह T20 वर्ल्ड कप इतिहास में USA का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। USA के लिए कप्तान मोनांक पटेल ने 22 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। उनके बाद साइतेजा मुक्कम्मला ने 51 गेंदों पर 79 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, शुभम रंजने ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 रनों का योगदान दिया। USA के बल्लेबाजों ने नीदरलैंड्स के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। नीदरलैंड्स के बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। 197 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतनी नीदरलैंड्स की टीम मुकाबले में कहीं नहीं नजर आई। पूरी टीम 15.5 ओवर में 103 रनों पर सिमट गई। इस जीत के साथ ही USA ने T20 वर्ल्ड कप में पहली जीत के साथ अपना खाता खोल लिया है। टीम 3 मैचों में 1 जीत के साथ ग्रुप A की पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज हो गई। वहीं नीदरलैंड्स 3 मैचों में 2 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर खिसक गई।