Surprise Me!

Rajasthan Weather : जयपुर में होने लगा मौसम का मिजाज गर्म, दिन में तीखी धूप निकल रही

2026-02-14 54 Dailymotion

राजधानी जयपुर में अब धीरे-धीरे मौसम का मिजाज गर्म होने लगा है। तापमान में बढ़ोतरी से दिन अब गर्म होने लगे हैं। वहीं रातें अभी ठंडी महसूस हो रही हैं। आज सवेरे जयपुर में तीखी धूप ​खिली। इससे दिन में लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई।