मुंबई, महाराष्ट्र: साउथ मुंबई में स्थित प्रसिद्ध बाबुलनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। सुबह से ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन और अभिषेक के लिए लंबी कतारें लगाईं। इस मौके पर डायरेक्टर मधुर भंडारकर और फिल्ममेकर अशोक पंडित भी मंदिर पहुंचे। दोनों ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और साथ ही भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर उत्साह जताया। इसके अलावा दोनों ने टीम इंडिया के अच्छे प्रदर्शन और जीत की उम्मीद भी जाहिर की।
#Mahashivratri #BabulnathTemple #Mumbai #LordShiva #Devotees #ShivaratriCelebration #HinduFestival #BholeNath #ShivAbhishek #Spirituality #Hinduism #FestiveCrowd #ReligiousEvent #Bollywood #MadhurBhandarkar #AshokPandit #IndiaPakistanMatch #CricketFever #PositiveEnergy #DevotionalVibes #TempleVisit #Celebration #IANS