Surprise Me!

T20 वर्ल्ड कप को लेकर उत्साहित भारत, कोच, युवा क्रिकेटर्स ने कर दिए बड़े दावे..

2026-02-15 3 Dailymotion

टी20 विश्व कप 2026 में रविवार यानि आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस मैच का फैंस को लंबे समय से बेसब्री से इंतजार था। आज का ये हाई वोल्टेज मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इसे लेकर भारतीयों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। जबकि पूर्व क्रिकेटर्स, भारतीय टीम के खिलाड़ियों के कोच भारत की जीत की बात कह रहे हैं साथ ही एक्सपर्ट ओपिनियन भी दे रहे हैं। वहीं युवा क्रिकेटर्स भारत की जीत का दावा कर रहे हैं।