Surprise Me!

Mahashivratri 2026: यह है जयपुर का अनोखा मंदिर, जहां छह साल से भोलेनाथ ताले में बंद! देखें वीडियो

2026-02-15 876 Dailymotion

जयपुर। महाशिवरात्रि पर जहां शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। वहीं जयपुर में प्राचीन एकलिंगेश्वर महादेव मंदिर के पट छह साल बाद भी भक्तों के लिए नहीं खुले। प्राचीन एकलिंगेश्वर महादेव मंदिर जयपुर के मोतीडूंगरी की पहाड़ी पर स्थित है। सुरक्षा कारणों और पहाड़ी की कमजोर स्थिति के चलते मंदिर के पट बंद रहेंगे। मंदिर को शंकरगढ़ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि यह मंदिर जयपुर शहर की स्थापना से भी पहले का है। कहा जाता है कि जयपुर के राजपरिवार का इस मंदिर से विशेष लगाव रहा है। सावन के महीने में यहां सहस्त्रघट रुद्राभिषेक जैसे भव्य अनुष्ठान आयोजित किए जाते थे।