अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर केंद" /> अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर केंद"/>
अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर राहुल के हमलों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने रविवार को कांग्रेस नेता पर झूठ फैलाने और किसानों को गुमरा करने के आरोप लगाए. शाह ने देश के कृषि और डेयरी सेक्टर को पूरी तरह सुरक्षित होने का दावा किया.केंद्रीय गृह मंत्री ने ट्रेड डील पर बहस की चुनौती दी. इधर राहुल गांधी ने एक बार फिर ट्रेड डील को लेकर हमला बोला और केंद्र सरकार से पांच सवाल किए.उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ये सवाल पोस्ट किए. उन्होंने लिखा कि "यूएस ट्रेड डील के नाम पर हम भारत के किसानों के साथ विश्वासघात होते हुए देख रहे हैं".