उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गौरा डांडा गांव में पशुपालक लालाराम श्रीवास्तव ने अपनी बकरियों ‘स्वीटी’ और ‘मोनिका’ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। गांव में निमंत्रण कार्ड बांटे गए, केक काटा गया और जश्न जैसा माहौल रहा। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।