Surprise Me!

केंद्रापाड़ा में आंगनवाड़ी सहायिका पर विवाद खत्म, 88 दिनों बाद आंगनवाड़ी केंद्र आए बच्चे

2026-02-16 5 Dailymotion

ओडिशा के केंद्रापाड़ा के नुआगांव की एक आंगनवाड़ी केंद्र में दलित आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती के विवाद आखिरकार खत्म हो गया. प्रशासन की दखल के बाद करीब 88 दिनों के बाद 20 में से 16 बच्चे आंगनवाड़ी केंद्र पर आए, पढ़ाई की और खाना भी खाया. स्थानीय विधायक ध्रुब चरण साहू ने बच्चों को खाना खिलाया.  

इस आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने उस दिन से आना बंद कर दिया, जब यहां एक हेल्पर की बहाली हुई. गांव के लोगों ने यहां बच्चों को भेजना बंद कर दिया. आंगनवाड़ी में हेल्पर का काम करने वाली महिला ने स्थानीय लोगों पर जातिवाद के आरोप लगाए. हालांकि गांव के लोगों ने जातिवाद के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि ऐसा गलतफहमी की वजह से हुआ.    

ये मामला दिल्ली तक पहुंच गया था. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में ये मुद्दा उठाया. आंगनवाड़ी केंद्र तक बच्चों को लाने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी. महिला आयोग, बाल संरक्षण आयोग, जिला और ब्लॉक प्रशासन ने इसके लिए लगातार काम किया.. जब लोग बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र पर भेजने के लिए राजी हुए.