Surprise Me!

इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026: पीएम मोदी ने किया इंडिया AI इंपैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन

2026-02-16 9 Dailymotion

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इंपैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया. यह एक्सपो इंडिया AI इंपैक्ट समिट के साथ 20 फरवरी तक चलेगा. उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने एग्जीबिशन में अलग-अलग पैवेलियन का दौरा किया, जहां विभिन्न क्षेत्र के AI से जुड़े एप्लीकेशन की प्रदर्शन लगाई गई.  पीएम मोदी ने वहां स्टार्टअप, रिसर्चर्स और टेक्नोक्रेट से बात की.    

इंडिया AI इंपैक्ट एक्सपो में 600 से ज्यादा हाई-पोटेंशियल स्टार्टअप और 13 पैवेलियन अपने AI इकोसिस्टम का प्रदर्शन कर रहे हैं. एक्सपो में हेल्थ सेक्टर से लेकर शिक्षा, लॉजिस्टिक से लेकर इंफोर्मेशन के क्षेत्र में भारत में AI के जरिए क्या-क्या बदलाव की तैयारी है, सब कुछ दिखाया गया है.  

दुनियाभर की नजरें  इंडिया AI इंपैक्ट समिट पर है, जहां दुनियाभर के हाई प्रोफाइल AI टेक्नोक्रैट, इंडस्ट्री एक्सपर्ट और ग्लोबल लीडर्स जुट रहे हैं, जिसमें AI की मौजूद स्थिति, उसका जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभाव पर चर्चा होगी. इस समिट की थी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय है, जहां AI के मानव केंद्रित उपयोग के लिए रणनीति बनेगी.